जासूस डेस्क
नई दिल्ली। पिछले दो-तीन दशक में भारतीय समाज में एक बड़ा बदलाव आया है। पति-पत्नी के संबंध पहले की तरह मजबूत नहीं रहे। संयुक्त परिवार बिखरने के बाद एकल परिवारों में दंपतियों के बीच तनाव और अविश्वास की जड़ें गहरी हो गई हैं। पति और पत्नी के बीच ‘वो’ की ‘इंट्री’ से शक की सुई 360 डिग्री घूम रही है। नतीजा सामने हैं। पति और पत्नी दोनों ही एक दूसरे की जासूसी करा रहे हैं। कभी पति पकड़ लेता है तो कभी पत्नी। जासूसी एजंसियों के पास अब ऐसे कई मामले आ रहे हैं। कभी लोग किसी और माध्यम से या रिश्तेदारों की सहायता लेकर करा रहे हैं। पिछले दिनों ऐसा ही एक मामला पिछले दिनों सामने आया।

मामला यूपी के रकाबगंज का है। जहां एक थानेदार की जासूसी खुद उसी की पत्नी ने कराई। थानेदार अपनी महिला मित्र जो थानेदार भी है, से मिलने अक्सर उसके आवास पर जाते थे। इसकी भनक उनकी पत्नी को लग गई। इस बार वह पिछले तीन महीने से खुद नजर रख रही थी। खबरों के मुताबिक थाना परिसर में बने आवास में महिला थानेदार और पुलिस निरीक्षक को पीटा गया। इस दौरान थानेदार की पत्नी और उसके रिश्तेदारों मे जम कर बवाल मचाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए और बीच-बचाव न करने वाले छह पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। इस घटना का वीडियो बना रहे दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया।  

खबरों के मुताबिक पत्नी को अपने थानेदार पति पर शक था। मगर वह रंगे हाथ पकड़ना चाहती थी। इसके लिए वह अपने रिश्तेदारों से जासूसी करा रही थी। जब उसे आगरा में एक महिला थानेदार के आवास पर होने की सूचना मिली तो वह परिजनों के साथ वहां पहुंच गई। वहां उसने पति और उनकी मित्र के साथ मारपीट की। इस दौरान किसी भी पुलिस कर्मी ने दोनों पुलिस अधिकारियों की मदद नहीं की। इस घटना को गंभीरता से लेते हुए डीसीपी ने दो पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित कर दिया। इस बीच महिला थानेदार को भी निलंबित कर दिया गया। उधर, थानेदार की पत्नी, साले और सलहज को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया। (मीडिया में आई खबरों पर आधारित)

admin

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *